Monday , 7 September 2026
Home agraleaks Gambuzia fishes will stop dengue in Firozabad#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहेल्थ

Gambuzia fishes will stop dengue in Firozabad#agranews

327

फीरोजाबादलीक्स (06th September 2021 Firozabad News)… फीरोजाबाद में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के कहर को रोकने के लिए ‘गंबूजिया’ का सहारा.

गंबूजिया मछलियों को छोड़ा गया
फीरोजाबाद जनपद में डेंगू को प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में 60 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अब डेंगू को रोकने के लिए गंबूजिया मछलियों का सहारा लिया है। सोमवार को इन मछलियों को जिले के कई तालाबों में छोड़ा गया। इसके अलावा जहां भी पानी भरा था, वहां भी इन मछलियों को छोड़ा गया।

मच्छरों के लार्वा को अपना भोजन बनाने में माहिर
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इन मछलियों के कई फायदे हैं। ये मछलियां पानी में पैदा होने वाले मच्छरों के लार्वा और उसके अंडों को खा लेती हैं। ये मच्छरों के लार्वा को अपना भोजन बनाने में माहिर हैं। उन्होंने बताया कि 25 हजार मछलियों को कई तालाबों में छोड़ा गया है। इससे मच्छरों से डेंगू फैलने का खतरा कुछ कम होगा। उन्होंने बताया कि जहां पानी भरा होता है, वहां पर केरोसिन डालने से लार्वा नहीं होता है।

बदायूं से मंगाई हैं मछलियां
फीरोजाबाद नगर निगम ने ये मछलियां बंदायूं से मंगाई हैं। बता दें कि पीलभीत आदि ​जगहों पर भी इन्हीं मछलियों का सहारा लिया जा रहा है।

गंबूजिया मछली

अलीगढ़ में पिछले साल लिया गया था सहारा
अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल इन मछलियों का सहारा लिया था। जहां भी मच्छरों के पनपने की आशंका थी, वहां इनका डलवाया गया था। ऐसे तालाब और जलभराव वाले स्थान विभाग ने पहले ही चिह्नित कर लिए हैं।

24 घंटे में खा सकती है 300 लार्वा
विशेषज्ञों की मानें तो एक गंबूजिया मछली 24 घंटे में 100 से तीन सौ से अधिक लार्वा खा सकती है। इससे मच्छरों के नष्ट करने में आसानी होती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Cigicon 2026: Deliberations held on modern techniques and the latest methods in cochlear implant surgery

आगरालीक्स…घरों में इलेक्ट्रिक उपकरणों की तेज आवाज भी सुनने की क्षमता कर...

बिगलीक्स

Agra News: Woman dies a tragic death in an accident on the Agra-Gwalior Highway….#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक एक्सीडेेंट. आगरा में ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार पति—पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News Live: national Table Tennis Player missing from stadium found in Mumbai,

आगरालीक्स आगरा के एकलव्य स्टेडियम से गायब हुआ टेबल टेनिस का नेशनल...

बिगलीक्स

Agra News Live: 2.50 Kg Gold Jewellry worth Rs 3.92 crore stolen from Jewellery Showroom Kinari Bazar Agra

आगरालीक्स आगरा में ज्वैलर के शोरूम से कीमती रत्नजड़ित ज्वैलरी सहित 3.92...

error: Content is protected !!