Monday , 20 April 2026
Home आगरा Ganesh Chaturthi 2022: Lord Ganesha’s grace will be on three zodiac signs…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Ganesh Chaturthi 2022: Lord Ganesha’s grace will be on three zodiac signs…#agranews

99

आगरालीक्स…इस बार गणेश चतुर्थी होने वाली है बहुत खास. रवि योग के साथ दो शुभ योग भी बनरहे हैं जिससे तीन राशियों पर रहेगी गणेश की कृपा…जानिए कौन सही हैं वो तीन राशिया.

वैदिक ज्योतिष अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त को मनाई जाएगी. इस साल गणेश चतुर्थी पर शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. साथ ही इस दिन चतुर्थी तिथि रवि योग में है। इसके अलावा दो शुभ योग ब्रह्म और शुक्ल योग भी बन रहे हैं जिससे 3 राशियों पर गणेश जी की कृपा होने वाली है. आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं.

कर्क राशि: गणेश भगवान की कृपा से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. इस समय आप कई स्त्रोतों से धन कमाने में सफल रहेंगे. साथ ही आपको व्यापार में आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है. कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है साथ ही इस दौरान आप पार्टनरशिरप के काम से अच्छा धन कमा सकते हैं. वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है. आप लोग भगवान शिव को दुर्वा चढ़ाएंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

वृश्चिक राशि: आप लोगों को विघ्नहर्ता गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है. साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है. वहीं इस समय आपके व्यापार का भी विस्तार हो सकता है. साथ ही व्यावसायिक नए संबंध बन सकते हैं. इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

तुला राशि: गणेश जी की कृपा से आप लोगों को व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है. साथ ही इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं. साथ ही आपकी इनकम के नए- नए स्त्रोत भी इस समय बन सकते हैं. साथ ही जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, संगीत से जुड़ा हुआ है उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है. इसके साथ ही हर काम आसानी से बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकता है. कार्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!