आगरालीक्स ..आगरा में 11 वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोप में स्कूल के चेयरमैन के बेटे सहित पांच पर गैंगस्टर लगाया गया है, ये सभी जेल में हैं।
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा के साथ कार में रेप के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली और स्कूल के चेयरमैन के बेटे दीपक धनगर और उसके चार दोस्तों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
यह था मामला
सितंबर के पहले सप्ताह में पुलिस ने छेड़छाड़, पोक्सो और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
14 अक्तूबर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामला मीडिया की सुर्खियों में आया।
पुलिस हरकत में आई। पीड़िता के बयान दर्ज कराए। गैंगरेप की धारा बढ़ाई।
16 अक्तूबर को हेमंत, धर्मेंद्र और सतेंद्र को जेल भेजा गया।
18 अक्तूबर को चौथे आरोपित विमल को गिरफ्तार किया गया। दीपक धनगर पकड़ा नहीं गया।
23 अक्तूबर को दीपक के गैर जमानती वारंट जारी हुए। कुछ दिन बाद तीन लोगों को संरक्षण देने में पकड़कर जेल भेजा गया। कुर्की नोटिस चस्पा किया।
29 नवंबर को दीपक धनगर ने कोर्ट में समर्पण किया।
पोक्सो कोर्ट से आरोपियों की जमानत खारिज हो गई।