आगरालीक्स.. आगरा के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर मोनू यादव पर एक करोड की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसे पकड नहीं सकी, उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
एत्माद्दौला के नगला रामबल निवासी हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के खिलाफ करीब 22 से अधिक मुकदमे हैं। मोनू यादव के खिलाफ एक सप्ताह में एत्माद्दौला थाने में चौथ वसूली के दो मुकदमे दर्ज हुए। इसके बाद 14 जुलाई को पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें उसका भाई सोनू यादव और साथी आशीष चौधरी भी शामिल है। क्राइम ब्रांच टीम और थाना पुलिस उसकी तलाश में लगी थीं। शुक्रवार को सुबह नौ बजे ही वह दीवानी में पहुंच गया। इसके बाद उसने कोर्ट में एत्माद्दौला थाने में दर्ज चौथ वसूली के मुकदमे में समर्पण कर दिया। पुलिस को जब तक भनक लगी तब तक वह न्यायिक हिरासत में जेल जा चुका था।
मोनू यादव के खिलाफ 22 से अधिक मुकदमे हैं। जिनमें से एक लूट के दौरान हत्या व अन्य मारपीट, जानलेवा हमले और चौथ वसूली के हैं। वह पुलिस की सख्ती देखते ही कोर्ट में समर्पण कर देता है।