आगरालीक्स ..आगरा में एक्सप्रेस वे के जंक्शन बिंदु पर नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए टीम जमीन की तलाश में जुट गई है।
आगरा में गारमेंट इंडस्ट्री डेवलेप की जानी है, इसके साथ ही नए औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। ये पार्क आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के जंक्शन प्वाइंट पर बनाए जाने हैं, इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
एसडीएम सदर ने टीम के साथ किया सर्वे
एसडीएम सदर गरिमा सिंह ने राजस्व टीम के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के जंक्शन प्वाइंट कुंडौल में सर्वे किया। यहां देखा गया कि पहले से तो इस तरह का कोई पार्क नहीं है, जिसके लिए जमीन ली जा चुकी है। टीम अपने सर्वे में यह भी देख रही है कि किस तरह के उद्योग यहां डेवलेप हो सकते हैं। साथ ही सर्किल रेट क्या है।