आगरालीक्स…(2 August 2021 Agra News) आगरा में सिलेंडर फटने से हादसा. खाना बनाते समय तेज आवाज में फटा गैस सिलेंडर. मां—बेटे गंभीर रूप से घायल…
सदर के नगला पदमा में हुई घटना
आगरा में सोमवार शाम को थाना सदर क्षेत्र में हादसा हो गया. थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला पदमा में यह घटना हुई है. यहां रहने वाले एक घर में अचानक तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया. घर में खाना बनाते समय ये हादसा हुआ है. हादसे में मां और बेटे घायल हुए हैं जिनके नाम राजकुमारी और नितेश बताए गए हैं. सिलेंडर फटने से घर की छत भी भरभराकर नीचे गिर पड़ी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायल मां—बेटे को जिला अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर है.