आगरालीक्स ..आगरा के बडे बिल्डर गायत्री डेवलपवेल के निदेशक हरिओम दीक्षित को पत्नी कल्याणी दीक्षित सहित जेल भेजा, फरार भाई देवेंद्र दीक्षित की तलाश।
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि नोएडा के सेक्टर 121 स्थित क्लियो काउंटी निवासी हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए। इन मुकदमों में फ्लैट और प्लाट की बुकिंग के लिए रुपये लेने के बाद भी कब्जा नहीं देने के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने गुरुवार को बिल्डर हरीओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित केा शस्त्रीपुरम स्थित मनहर गार्डन के कार्यालय से अरेस्ट कर लिया, थाना सिकंदरा में पूछताछ की गई, शुक्रवार शाम को पांच बजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बिल्डर के 59 फ्लैट पर बैंक ने किया कब्जा
पुलिस ने बताया कि बिल्डर हरिओम दीक्षित मूलरूप से मिढाकुर मलपुरा के हैं, गायवी डेवलपवेल प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक है और पत्नी कल्याणी दीक्षित मैसर्स कल्याणी स्ट्रक्चर एंड हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं। लोन लेकर फ्लैट तैयार कराए गए थे, लोन वापस ना करने पर बैंक 59 फ्लैट जब्त कर चुकी है।

नोटबंदी के बाद रकम वापस नहीं आई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस पूछताछ में हरीओम दीक्षित ने बताया कि 2016 में नोटबंदी के बाद फ्लैटों का पैसा आना बंद हो गया, इस कारण कई प्रोजेक्ट रुक गए।
पुलिस की सूची में और नाम
कल्पतरु बिल्डटेक कार्पोरेशन लिमिटेड, संजय प्लेस के जय किशन राणा निवासी चुरमुरा फरह मथुरा
मैसर्स मंगलम इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कावेरी हाउस खंदारी, सतीश चाहर निवासी कावेरी गोल्ड खंदारी
मैसर्स राधरानी इन्फ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड सिकंदरा के राधारानी चतुर्वेदी