आगरालीक्स…. आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापे में अल्ट्रासाउंड मशीन सहित आठ लोग अरेस्ट। गिरोह में महिलाएं भी शामिल। ( Agra News )
आगरा में शुक्रवार को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर में एक मकान में छापा मारा। किराए पर दो महीने पहले लिए गए मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था, गिरोह के सदस्य वैन से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आते थे। ( Agra Health News )
गर्भवती और गिरोह के सदस्यों को पकड़ा ( Gender determination racket bust in Agra, 8 arrested)
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद गिरोह को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी की, इसके बाद घर पर छापा मारा। पुलिस को मौके से गर्भवती भी मिली, जो अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बुलाई गई थी। पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है इसमें तीन महिलाएं हैं। इनके बारे में पूछताछ की जा रही है।