आगरालीक्स ..आगरा के एक बडे अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद गर्भवती के गर्भ में लडका बताते ही टीम का छापा, हरियाणा की टीम ने आगरा की टीम के साथ एजेंट को पकड लिया, उसने लिंग परीक्षण के लिए 40 हजार रुपये में सौदा किया था। देर रात थाना हरीपर्वत में एजेंट पादरी सिदिल दास निवासी पलवल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार को हरियाणा की टीम ने आगरा की पीसीपीएनडीटी टीम के साथ मिलकर लिंग परीक्षण रैकेट को पकडने के लिए स्टिंग आपरेशन किया गया। एक डमी गर्भवती महिला की लिंग परीक्षण कराने वाले एजेंट पादरी सिदिल दास से 40 हजार रुपये में गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण कराने के लिए 40 हजार रुपये में सौदा हुआ। टीम दोपहर में आगरा पहुंची।
अल्ट्रासाउंड कराने के बाद टीम के सामने बताया गर्भस्थ शिशु लडका
डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर एजेंट हरीपर्वत क्षेत्र के एक बडे अल्ट्रासाउंड सेंटर में पहुंचा। यहां आठ सौ रुपये जमा कराने के बाद अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद डमी गर्भवती बाहर निकली, एजेंट ने बताया कि लडका है, यह बताते हुए टीम ने एजेंट को पकड लिया। उसके पास से दो हजार रुपये के नोट जब्त किए गए हैं। एक दो हजार का नोट अल्ट्रासाउंड सेंटर से मिला है, जिसे टीम ने एजेंट को दिया था।