आगरालीक्स… आगरा में जर्मन की युवती बाबा के साथ साध्वी बनकर रह रही थी, पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।
आगरा के आवंलखेडा में एक बाबा के साथ जर्मन की महिला साध्वी के वेश में ठहरी हुई थी, आगरा के जगजीत नगर के रहने वाले युवक ने पुलिस को जर्मन महिला के आंवलखेडा में होने की जानकारी दी।
मंगलवार को पुलिस को आंवलखेडा की विक्रांत एकेडमी से जर्मन की महिला मिल गई।
19 अक्टूबर को खत्म हो चुका है वीजा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जर्मन की युवती का नाम मिर्जाम क्रेटज है, उसका वीजा 21 अक्टूबर 2019 से 19 अक्टूबर 2020 तक था। वह हरियाणा के द बाबा कर्ण नाथ से एक वर्ष पहले काठमांडू में मिली थी। बाबा कर्णनाथ से दीक्षा लेने के बाद उन्हीं के साथ रह रही है। वह काठमांडू जाना चाहती है।