आगरालीक्स.. आगरा में शाहजहां गार्डन पर रुट डायवर्ट करने के लिए पुलिस द्वारा लगाए बैरियर पब्लिक ने हटाए, जाम लगने पर लोगों ने बैरियर हटाकर रास्ता बना लिया।
आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत यमुना किनारे रोड पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई चल रही है। इसके लिए शाहजहां गार्डन तिराहे से पुरानी मंडी चौराहे तक यातायात बंद है, वाहनों को माल रोड से करिअप्पा चौराहा और आगरा किला के सामने होकर यमुना किनारा मार्ग के लिए गुजारा जा रहा है। मगर, मंगलवार को जाम लग गया। लोगों ने बैरियर हटा दिए और अपने वाहन निकालने लगे। पुरानी मंडी चौराहे से वाहन चालक बैरियर को हटाकर शाहजहां गार्डन होते हुए यमुना किनारा रोड पर पहुंच गए।