आगरालीक्स…(27 September 2021 Agra News) आगरा में श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से निकाली गई घटयात्रा. एक दूसरे के गले मिलकर हाथ जोड़कर क्षमावाणी की शुभकामनाएं दी…
क्षमावाणी एवं वार्षिक कलशाभिषेक धूमधाम से मनाया
श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बाग बल्केश्वर आगरा में रविवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में क्षमावाणी एवं वार्षिक कलशाभिषेक बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया. दोपहर दो बजे से घटयात्रा आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई. घटयात्रा श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर बल्केश्वर चौराहे, चांदनी चौक F ब्लॉक होते हुए मंदिर पहुंची. इस घटयात्रा में ताजगंज का रथ पाँच बग्घी दो बैंड चल रहे थे. घटयात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर एव बालिका बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए चल रही थी.

मंदिर में हुई भगवान चंद्रप्रभु का कलशभिषेक एवं शांतिधारा
मंदिर पहुंचने पर इंद्रा ने भगवान चंद्रप्रभु का कलशभिषेक एवं शांतिधारा की गई. यह सभी क्रियाएं पडित रविंद्र जैन द्वारा संपन्न कराई गई. इसी क्रम में आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया. इसके बाद एक दूसरे ने गले मिलकर हाथ जोड़कर क्षमावाणी की शुभकामनाएं दी. शाम साब बजे आचार्य श्री एवं श्रीजी की मंगल आरती 108 दीपकों से संगीतमय आयोजित की गई. इस मौके पर प्रवीण जैन, सचिन जैन, नीरज जैन, शैलेश जैन, राजत जैन, संजीव जैन, राहुल जैन, अरूण जैन, राजीव जैन, राजेंद्र जैन, अंकेश जैन, पदम जैन, कल्पना जैन, ऊषा जैन, भावना जैन, रूपाली जैन, आरती जैन, नेहा जैन समस्त बलकेश्वर बाग गंगेगौरी के लोग मौजूद रहे.