Friday , 5 December 2025
Home हेल्थ GI surgeon perform a successful Whipple’s Procedure in SN Medical College Agra
हेल्थ

GI surgeon perform a successful Whipple’s Procedure in SN Medical College Agra

dr pr
आगरालीक्स
 ……आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गेस्ट्रो सर्जन ने पेंक्रियाज कैंसर का जटिल आॅपरेशन किया है। यह आॅपरेशन आठ घंटे तक चला और आॅपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य है, डॉक्टरों की टीम ने उसे कैंसर से बचा लिया।
गेस्ट्रो सर्जन डॉ हिमांशु यादव ने पफर्रुखाबाद निवासी कुंती 45 के पेंक्रियाज कैंसर होने पर एक सप्ताह पहले आॅपरेशन किया। जटिल आॅपरेशन व्हिपल्स प्रो​सिजर से किया गया, इसमें पेंक्रियाज, बाइल, लिवर की कैंसर ग्रसित कोशिकाओं को काट कर बाहर निकाला जाता है, इसके बाद पेंक्रियाज सहित अन्य आॅर्गेन को ​डॉक्टर री कंस्ट्रक्ट करते हैं। इस तरह के आॅपरेशन जटिल होते हैं और सक्सेज रेट भी बहुत कम हैं। मगर डॉ हिमांशु यादव द्वारा किए गए आॅपरेशन के बाद कुंती स्वस्थ्य हैं, उन्हें मंगलवार को एसएन से डिस्चार्ज कर दिया गया। यहां तक कि कुंती को कैंसर का अन्य इलाज लेने की भी जरूरत नहीं है। इसके साथ ही एसएन में पेट से संबंधित सभी बीमारियों के आॅपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। डॉ हिमांशु यादव एसएन के ही छात्र हैं और उन्होंने एसजीपीजीआई, लखनऊ से एमसीएच किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हेल्थ

Agra News: A team of female doctors of SNMC, Agra safely removed a large cyst without removing the uterus….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में महिला डॉक्टरों की टीम ने बिना गर्भाशय हटाए...

हेल्थ

Cardiomyopathy—a heart muscle disease. Consult Dr. Manish Sharma at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…कार्डियोमायोपैथी—एक हृदय की मांसपेशियों की बीमारी..आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ. मनीष...

हेल्थ

Acidity—Consult Dr. Deepak Bansal at Pushpanjali Hospital,Agra

आगरालीक्स…क्या आप भी परेशान हैं एसिडिटी से. पुष्पांजलि हा​स्पिटल में लीवर, आंत...

हेल्थ

Agra News: SN Medical College and Super Speciality Wing Today OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की आज की ओपीडी का शेड्यूल, कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!