आगरालीक्स.. आगरा में पीएनसी इंफ्राटेक के आनलाइन डाटा को हैक कर लिया। नौकरी दिलवाने के बाद पर ठगी की। यह कंपनी मेयर नवीन जैन के भाई की है। साइबर सेल जांच में जुटी है।
पीएनसी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेद्र सिंह चौधरी के मुताबिक, किसी व्यक्ति ने गूगल सर्च इंजन पर अनाधिकृत रूप से पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के नाम पर अपना नंबर डाल दिया। यह नंबर साइबर शातिरों का है। कई युवा इस पर कॉल करने में जाल में फंस गए। साइबर शातिरों ने खुद को एचआर विभाग से बताकर लोगों को नौकरी का झांसा दिया।
नौकरी के नाम पर ठगी
सुल्तानपुर के अखंडनगर निवासी मोहम्मद परवेज ने शातिर के कहने पर गूगल पे से पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। नौकरी न मिलने पर उसने कंपनी में लिखित शिकायत की। चार अन्य युवाओं ने भी ठगी की कोशिश की शिकायत की। एसएसपी बबलू कुमार ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी है। जिस नंबर से युवाओं से ठगी की कोशिश की गई, वह झारखंड का है।