गाजियाबादलीक्स… चोरी के शक में युवती की पीट-पीटकर हत्या। युवती की चीखें बाहर नहीं जाएं तेज आवाज में बजाया डीजे। पड़ोसियों की सूचना पर शव बरामद…
चार लाख की ज्वैलरी और कैश चोरी का शक

क्रॉसिंग थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार कालोनी के एक घर में चार लाख की ज्वैलरी और कुछ कैश चोरी हो गया। आरोपियों को अपनी ही एक 23 साल की रिश्तेदार पर शक था। युवती को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
डीजे की तेज आवाज पर शक, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
मारपीट की आवाज घर से बाहर न जाए इसलिए आरोपी ने डीजे की आवाज को तेज कर दिया था. लेकिन पड़ोसियों ने कुछ अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती के शव को बरामद किया।
प्लास्टिक के पाइप और डंडों से पीटा
पुलिस के मुताबिक मृतका के रिश्तेदारों ने ही चोरी के आरोप में महिला को प्लास्टिक के पाइप और डंडे से पीटा, जिससे उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।