आगरालीक्स.. आगरा में अब गोवा से आगरा फ्लाइट और आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट 30 जनवरी को जाएगी। पढे पूरी खबर।
आगरा में हर शनिवार को गोवा से आगरा फ्लाइट आ रही है। गोवा से फ्लाइट सुबह 9.40 बजे चलकर आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।
आगरा से हर शनिवार दिल्ली के लिए फ्लाइट
गोवा से आगरा सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर फ्लाइट पहुंचेगी। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट एक घंटे के रहेगी। इसके बाद आगरा से दिल्ली केलिए फ्लाइट 12 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। यह फ्लाइट एक बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।
आगरा से भोपाल और बेंगुलुरू भी 28 मार्च से
28 मार्च से आगरा से लखनऊ, भोपाल और बेंगलुरू के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही हैं. इंडिगो द्वारा भोपाल के लिए आगरा से सुबह 11.05 बजे फ्लाइट उडान भरेगी. यह दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी. भाेपाल से आगरा के लिए दोपहर 12.55 बजे फ्लाइट चलेगी. खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2.30 बजे आएगी. वहीं बेंगलुरु से आगरा के लिए सुबह 11.15 बजे फ्लाइट है. फ्लाइट 1.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आएगी. आगरा से बेंगलुरु के लिए दोपहर 2.10 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी. यह शाम 4.45 पहुंचेगी.