आगरालीक्स(11th September 2021 Agra News)… सोना एक बार फिर 47 हजार के नीचे है. चांदी की कीमतों में भी नरमी आई.
सोना का भाव
वायदा बाजार में सोने के भाव की आज भी गिरावट के साथ शुरूआत हुई। सोना सुबह 46,900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो गिरावट के साथ दोपहर तक 46,808 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।

नरम पड़ रही चांदी
चांदी में आज नरमी का रुख रहा। सुबह चांदी 63,992 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो बढ़कर 64,206 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दोपहर को फिर गिरावट के साथ दोपहर तक 63,599 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
ज्वैलरी के रेट
सर्राफा बाजार में आज ज्वैलरी के रेट इस प्रकार रहे।
22 कैरेट 4,603 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3,820 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3,042 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।