आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार। बाजार में चुनाव बाद तेजी आने की उम्मीद। जानें आज के रेट…
सोना 74 हजार तो चांदी 84 हजार रुपये के पार
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में पहले कारोबारी दिवस में सुबह 999 प्रतिशत का दस ग्राम सोना 74,103 रुपये की कीमत पर चल रहा था, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो की चांदी की कीमत 84,470 रुपये पर चल रही थी।
वायदा बाजार में सोना नरम पर चांदी स्थिर
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस नरमी का रुख रहा, जबकि चांदी के भाव मामूली से तेजी पर चल रहे थे। दस ग्राम सोना 72, 221 रुपये और एक किलो चांदी 84,801 रुपये के भाव पर चल रही थी।
चुनाव बाद सुधरेगी सर्राफा बाजार की स्थिति
सर्राफा बाजार के लोगों का कहना है कि बाजार में अभी सुस्ती का माहौल है लेकिन चुनाव के बाद आर्डरों में तेजी आने के साथ बाजार में चमक बिखरने की उम्मीद है।