आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में नवरात्र के दूसरे दिन भी गिरावट का रुख रहा। दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमत में कमी हुई है। जानिये आज के रेट।
सोना 239 रुपये और चांदी 308 रुपये सस्ती

सर्राफा बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस सोने की कीमत में नरमी का रुख रहा। बाजार में 999 शुद्धता का 10 ग्राम सोना 49,352 रुपये में बिक रहा है, इसमें कल की अपेक्षा 239 रुपये की कमी आई है। इसी प्रकार 999 शुद्धता की एक किलो चांदी 55,066 रुपये में बिक रही है। चांदी की कीमत में 308 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार के यह रहे भाव
वायदा बाजार में सोने-चांदी कीमतों में थोड़ा तेजी का रुख है। मंगलवार की दोपहर दस ग्राम सोना 49,400 रुपये में था, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 55,900 रुपये चल रही थी।
ज्वैलरी के 27 सितंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 4935 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4817 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4392 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 3997 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3183 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।