आगरालीक्स…सोना 935 रुपये तो चांदी 3700 रुपये हुई सस्ती. दिवाली के बाद से लगातार सोने—चांदी की कीमतों में गिरावट. जानिए अब कितना भाव
दिवाली के बाद से हर दिन सोने—चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. शुक्रवार को भी सोना 935 रुपये और चांदी3700 रुपये सस्ती हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 अक्टूबर को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 935 रुपये घटकर 122419 रुपये पहुंच गया है तो वहीं चांदी 3700रुपये घटकर 1,47,750 रुपये पहुंच गई है.
आईबीजेए के अनुसार सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं.