आगरालीक्स… दीपावली के बाद सोने-चांदी की कीमतों गिरावट का रुख बना हुआ है।
वायदा बाजार में आज भी कल के ही सोने-चांदी कीमतों के आसपास उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
वायदा बाजार आज 50,041 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो थोड़ी देर के लिए 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आने के बाद दोपहर तक 50,260 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। इसी प्रकार चांदी आज सुबह 61,610 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो बिना किसी गिरावट के बाद दोपहर तक 62,260 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
आईबीजेए के रेट देशभर में सर्वमान्य
आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया जाता है। सोना खरीदते समय आप आईबीजेए के रेटों का हवाला दे सकते हैं। आईबीजेए देशबर के 14 सेंटरों से करंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोचने का करंट रेट या यूं कहें कि हाजिर भाव अलग-अलग शहरों में अलग होता है और इसका कीमतों में थोड़ा अंतर आता है।