आगरालीक्स….आज ‘गोलगप्पा डे’ है. गूगल इसे सेलिब्रेट भी कर रहा है. आगरा में गोलगप्पे हर किसी के फेवरेट …..आपने कहां खाए हैं सबसे अच्छे गोलगप्पे…
आपको पता है आज गोलगप्पा डे है. गूगल डूडल के जरिए इसे सेलिब्रेट भी कर रहा है. गूगल ने गोलगप्पे यानी पानी पुरी के विश्व रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है. गूगल के अनुसार साल 2015 में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक रेस्टोरेंट को गोलगप्पों के अलग—अलग फ्लेवर पानी के लिए विश्व रिकॉर्ड दिया गया है. इंदौर स्थित इस रेस्टोरेंट ने पानी पुरी करते हुए इसके फ्लेवर वाले पानी के 51 आप्शन रखे थे.

गोलगप्पे है ही ऐसी खाने की चीज जिसका नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है. हमारे देश में हर गली, हर सड़क, हर नुक्कड़, हर बाजार में आपको गोलगप्पे जरूर मिल जाएंगे. इसीलिए गोलगप्पे को भारत का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड भी कहा जाता है. आगरा में छोटी सी ढकेल हो या फिर बड़ी सी स्टॉल, गोलगप्पे जहां भी बिकते हैं…खाने वालों की भीड़ हर जगह दिखाई देती है. गोलगप्पे का पानी अलग—अलग टेस्ट में भी मिलता है.
आगरा के लोगों को दो चीजें सबसे ज्यादा पसंद हैं. एक है सुबह का नाश्ता यानी बेढ़ई कचौड़ी और दूसरा गोलगप्पे. सुबह के समय जहां बेढ़ई कचौड़ी खाने वालों की भीड़ हर दुकान पर दिखाई देती है तो वहीं शाम होने के बाद हर बाजार, हर गली, हर सड़क पर गोलगप्पे का स्वाद आपको जरूरत मिल जाएगा.
आप बताइए आगरा में सबसे अच्छे गोलगप्पे कहां खाने को मिलते हैं…