गोंडालीक्स… उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में तीन की मौत, हेल्प लाइन नंबर जारी, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान।
चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15904 गोरखपुर से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर में गोंडा जिले के मानकापुर रेलखंड में मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास 2.45 बजे चंडीगढ़ एक्सप्रेस के एक के बाद एक 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। इसके साथ ही ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।
हादसे में तीन की मौत, एक दर्जन घायल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में तीन की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
हेल्प लाइन नंबर
लखनऊ – 8957409292
गोंडा- 8957400965