आगरालीक्स…अब सिर्फ 45 मिनट में आगरा टू दिल्ली. फ्लाइट शुरू…आगरालीक्स पर जानिए किराया सहित पूरा शेड्यूल..
लखनऊ के बाद दिल्ली भी जा सकेंगे फ्लाइट में
आगरा से देश के कई शहरों में फ्लाइट्स शुरू रही हैं.. फिलहाल आगरा टू दिल्ली भी फ्लाइट शुरू हो गई है. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से सिर्फ 45 मिनट की उड़ान में दिल्ली का सफर तय किया जा सकता है. जी हां! आगरा से दिल्ली फ्लाइट में जाने की ये सुविधा एयर इंडिया ने शुरू की है. ऐसे में आगरा से दिल्ली जाने वालों को ये सुविधा खासी पसंद आ सकती है.
गोवा से आने वाली फ्लाइट ही जाएगी दिल्ली
दरअसल हर शनिवार को गोवा से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 883 airbus A320 ही आगरा से दिल्ली जाएगी. हर शनिवार को ये फ्लाइट सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से करीब एक घंटे के रेस्ट के बाद लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी, जो कि दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.
जानिए क्या है किराया
आगरा से दिल्ली जाने वाली नॉनस्टाप इस फ्लाइट का किराया 2408 रुपये है.
व्यापारियों को मिलेगी राहत
गौरतलब है कि आगरा से दिल्ली जाने वाली व्यापारियों की संख्या बहुत अधिक है. हर रोज आगरा से सैकड़ों लोग दिल्ली के लिए जाते हैं. ऐसे में एयर इंडिया की इस फ्लाइट सेवा से आगरा के व्यापारियों को बहुत राहत मिलगी और वो समय से अपना काम पूरा कर सकेंगे.
आगरा से भोपाल और बेंगुलुरू भी 28 मार्च से
28 मार्च से आगरा से लखनऊ, भोपाल और बेंगलुरू के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही हैं. इंडिगो द्वारा भोपाल के लिए आगरा से सुबह 11.05 बजे फ्लाइट उडान भरेगी. यह दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी. भाेपाल से आगरा के लिए दोपहर 12.55 बजे फ्लाइट चलेगी. खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2.30 बजे आएगी. वहीं बेंगलुरु से आगरा के लिए सुबह 11.15 बजे फ्लाइट है. फ्लाइट 1.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर आएगी. आगरा से बेंगलुरु के लिए दोपहर 2.10 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी. यह शाम 4.45 पहुंचेगी.