Saturday , 12 September 2026
Home आगरा Good News: Agra will now be the hub of IT industry. There will be an investment of Rs 6447 crore and about 70 thousand youth will get jobs…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: Agra will now be the hub of IT industry. There will be an investment of Rs 6447 crore and about 70 thousand youth will get jobs…#agranews

534

आगरालीक्स…आगरा अब आईटी इंडस्ट्री का हब होगा. 6447 करोड़ का निवेश होगा और करीब 70 हजार युवाओं को मिलेगी जॉब. आगरा में यहां बनेगी वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी

आगरा अब आईटी इंडस्ट्री का हब होगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के 12 शहरों को विश्वस्तरीय ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाने की मंजूरी दी है. इसमें यूपी के दो शहर आगरा और प्रयागराज शामिल हैं. आगरा को आईटी इंडस्ट्री बनाने के लिए कारोबारियों ने खुशी जताई है और इस फैसले को सराहा है. अब जानते हैं कि आगरा में ये इंडस्ट्री कहां बनेगी, कितना निवेश होगा और कितने लोगों को रोजगार मिलेगा..

रहनकलां में 1058 एकड़ भूमि पर बनेगी ये इंडस्ट्री
आगरा में विश्वस्तरीय आईटी इंडस्ट्री बनाने के लिए जगह को चिन्हित कर लिया गया है. यह इंडस्ट्री 1058 एकड़ भूमि पर रहनकलां में बनाई जाएगी. ये वही जगह है जो कि फिल्म निर्माता संजय खान ने थीम पार्क बनाने के लिए ली थी लेकिन ये काम आगे नहीं बढ़ पाया था. अब यहां पर आईटी इंडस्ट्री बनाई जाएगी.

3447 करोड़ का निवेश होगा
आगरा में विश्वस्तरीय आईटी इंडस्ट्री बनाने के लिए 3447 करोड़ का निवेश किया जाएगा. सबसे बड़ी बात ये है कि इस इंडस्ट्री के बन जाने से आगरा के करीब 70 हजार युवाओं को जॉब मिलेगी.

ये होगा खास
ये औद्योगिक स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम के तहत बनाई जाएगी. इसमें नॉन पॉलियूटिंग कैटेगरी उद्योग स्थापित किए जाएंगे. प्रभारी मंत्री ने आगरा में इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनाए जाने हेतु लगाए जाने वाले उद्योगों को चिन्हित करने, लैंड बैंक की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि हेतु प्लानिंग कर रूपरेखा बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी तथा मंडलायुक्त को निर्देशित किया.

आसान होगा व्यापार करना
आगरा सहित देश के 12 शहरों में विश्व स्तरीय ग्रीनफील्ड औद्योगिक स्माट्र सिटी में प्गल इन प्ले और वॉक टू वर्क अवधारणाएं होंगी, जो व्यापार करने में आसानी को बढ़ाएंगी. इसका उद्देश्य एक जीवंत औद्योगिक पारिस्थितिक तंत्र को बढ़ावा देना है, जो बड़े एंकर उद्योगों और एमएसएमई से निवेश को आकर्षित करता है. स्मार्ट औद्योगिक शहर परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी को विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Community radio station ‘90.4 Agra Ki Awaaz’ raises awareness; girls receive HPV vaccine…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लेकर सामुदायिक रेडियो ‘90.4 आगरा...

आगरा

Agra News: Truck hits bike-borne couple in Agra; wife dies, husband injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवार पति—पत्नी को टक्कर. पत्नी की...

आगरा

Agra News: Friday morning was troublesome due to the disruption in PNG gas supply

आगरालीक्स….आगरा में एक लाख से अधिक घरों में आज सुबह की चाय...

बिगलीक्स

Agra News: Bank employees in Agra went on strike over various demands, including a five-day work week….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 5 डे वर्किंग सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर...

error: Content is protected !!