Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Good News: Agraits will be able to travel in Metro from this month.. First of all, Agra Metro will run between these six stations…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Good News: Agraits will be able to travel in Metro from this month.. First of all, Agra Metro will run between these six stations…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो से जुड़ी अच्छी खबर. आगरावासी इस महीने से कर सकेंगे मेट्रो में सफर.. सबसे पहले इन छह स्टेशनों के बीच दौड़ेगी आगरा मेट्रो….

आगरा में मेट्रो से जुड़ी अच्छी खबर आई है. यूपी में पेश किए गए बजट में आगरा मेट्रो के लिए 465 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है जिससे आगरा मेट्रो काम अब पहले से तेज गति से होगा. आगरा में मेट्रो का अब अंडरग्राउंड का काम बहुत तेजी से चल रहा है. इसी माह सीएम योगी ने इसका शुभारंभ किया था जिसके बाद से काम की गति को और बढ़ाया गया है. आगरा में सबसे पहले छह स्टेशनों के बीच मेट्रो चलेगी, जिसमें तीन ऐलिवेडेट स्टेशन होंगे तो वहीं तीन अंडरग्राउंड स्टेशन. ऐलिवेटेड स्टेशनों का काम अंतिम दौर पर चल रहा है. तीनों ही स्टेशन बन गए हैं.

आगरा के लिए अच्छी खबर ये है कि इसी साल के अंत में या फिर नये साल की शुरुआत में इन छह स्टेशनों के बीच ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा जिसके बाद आगरावासियों को मेट्रो की सौगात दी जाएगी और आगरावासी ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक का सफर आगरा मेट्रो के जरिए कर सकेंगे.

इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी आगरा मेट्रो सबसे पहले
ताज पूर्वी गेट
बसई
फतेहाबाद रोड
ताजमहल
आगरा फोर्ट
जामा मस्जिद

पहले तीन स्टेशन ऐलिवेटेड हैं तो वहीं दूसरे तीन स्टेशन अंडरग्राउंड हैं.

बुधवार को यूपी सरकार ने बजट पेश किया। इसमें आगरा मेट्रो को 465 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इससे मेट्रो का काम और तेज गति से होगा। पहले कॉरिडोर में आगरा मेट्रो के छह स्टेशन बनने हैं।

दिसंबर 2023 में छह किलोमीटर में चलने लगेगी मेट्रो
सीएम योगी ने सोमवार को आगरा में मेट्रो स्टेशन के टनल की खुदाई का शुभारंभ करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 में आगरा मेट्रो कार्य के भूमि पूजन का कार्य आगरा में आकर किया था और इसके लिए जो लक्ष्य तय किया गया था कि अगस्त 2024 तक जो प्राथमिकता के आधार पर कॉरिडोर पूर्ण करना है। उक्त कार्य 6 किलोमीटर का, जिसमें 3 किलोमीटर एलिवेटेड है और 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड टनल के माध्यम से है। कि उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन, जिसके मार्गदर्शन में आगरा मेट्रो का कार्य चल रहा है, यह आगरा की पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशीलता, टीटी जैड की गाइडलाइन का पालन करते हुए, पर्यावरण के उन सभी मानकों को पूरा करते हुए, समय से 06 माह पूर्व ही प्रायरिटी कॉरिडोर के कार्य को संपन्न करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा है।

आगरा मेट्रो पर एक नजर
ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!