Saturday , 22 February 2025
Home जॉब्स Good news for youth: Dates of 10 recruitment examinations including Lekhpal, PET announced
जॉब्सटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good news for youth: Dates of 10 recruitment examinations including Lekhpal, PET announced

लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी) और लेखपाल भर्ती परीक्षा समेत कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है।

24,183 रिक्त पदों पर होंगी भर्तियां

upsssc.gov.in पर जारी की गई यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 में 14 लिखित परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें शामिल 10 लिखित परीक्षाओं के जरिये आयोग विभिन्न विभागों के 24,183 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा।

22 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

इनमें पिछले वर्ष आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) के आधार पर राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा भी शामिल है जो 19 जून को आयोजित होगी। इन 10 लिखित परीक्षाओं में तकरीबन 22 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

पीईटी-2022 18 सितंबर को

यूपीएसएसएससी इन 10 परीक्षाओं की तिथियां घोषित करने के साथ ही इस वर्ष आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2022) की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। पीईटी 2022 का आयोजन 18 सितंबर को होगा। आयोग ने वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

कैलेंडर में तीन अन्य परीक्षाओं के लिए तिथियां आरक्षित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों भर्तियों से जुड़े आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान उन्हें बड़े पैमाने पर भर्तियां करने का निर्देश दिया था।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

error: Content is protected !!