आगरालीक्स… आगरा की राजनीति में वर्ष 2022 भाजपा के लिए सुनहरा रहा। तीन मंत्री मिले। विधानसभा की सभी सीटों पर शानदार वापसी।
ब्रज प्रदेश की राजनीति में आगरा का विशेष स्थान
भाजपा की ब्रज प्रदेश की राजनीति में आगरा का विशेष स्थान है। ब्रज प्रदेश की नीतियों का निर्धारण भी आगरा में ही होता है। प्लान को अमली जामा पहनाने के साथ आगरा में भाजपा को खुद भी मिसाल कायम करनी होती है। संघ स्तर भी ब्रज क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विस चुनावों में सभी विरोधाभासों को नकारा
भाजपा ने इस वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में तमाम विरोधाभासों, प्रत्याशियों के बदलने से हुए विरोध के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी नौ विधानसभा सीटों में जीत का परचम फहराया।

केंद्र और राज्य सरकार से मिला इनाम
केंद्र और प्रदेश सरकार ने आगरा भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन का इनाम भी दिया। सीएम योगी के मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों को स्थान दिया गया।
तीनों मंत्रियों को मिले महत्वपूर्ण विभाग
इसमें योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री के रूप में उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रोनिक सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो अपने में एक बड़ी चुनौती है।
केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में कारागार और होमगार्ड्स विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे प्रदेश की राजनीति में भाजपा का कद और ऊंचा हुआ है।