आगरालीक्स…आगरा में खुला एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया शोरूम. यूपी के पहले टीएनटी मोटर्स के क्वांटम इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई ग्रांड ओपनिंग. 3 साल की गारंटी, 100 प्रतिशत फाइनेंस के साथ ये सुविधा मिलेंगी
आगरा में लगातार ईवी स्कूटर की डिमांड को ध्यान में रखते हुए शहर के जाने माने टीएनटी मोटर्स के नये शोरूम क्वाटंम इलेक्ट्रिक का ग्रांड ओपनिंग ट्रांसपोर्ट नगर के सामने हुई है. टीएनटी मोटर्स क्वांटम इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूपी का पहला भव्य शोरूम है, जहां कस्टमर्स को सेल्स, सर्विस, सपेर सेटीफेकशन की सारी सुविधाएं मिलेंगी। क्वांटम इलेक्ट्रिक के सभी मॉडल यहां देखने को मिलेंगे।

शोरूम में क्वांटम इलेक्ट्रिक स्कूटर का बिजनेस, प्लाज्मा एक्स/एक्सआर आर ओ मॉडल भी मिलेंगे। इस पर 100% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। यह गाड़ी पूरे 3 साल की वारंटी के साथ पेश की गई है जिसमें मोटर, चार्जर, काटोल, लिथियम बैटरी शामिल है। यह स्कूटर 5 आकर्षक रंगों के साथ उपलब्ध है। Quantum की गाड़ी का ex शोरूम मूल्य 89990/- से शुरू होता है।
शोरूम का उद्घाटन क्वांटम इलेक्ट्रिक एनर्जी के नेशनल बिजनेस हेड गुरुराज जोशी ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर कम्पनी के रीजनल मैनेजर सुधांशु गुप्ता व एरिया सेल्स मैनेजर संजय विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उपस्थित सभी ग्राहकों को क्वांटम इलेक्ट्रिक गाड़ियों की विशेषता व फाइनेंस व सर्विस की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर टीएनटी मोटर्स अपने सभी ग्राहकों को आकर्षक आफर व तुरंत गाड़ी फाइनेंस व तुरंत गाड़ी एक्सचेंज की सुविधा मुहैया करा रहा है। इस अवसर पर टीएनटी मोटर्स के डायरेक्टर Tejas chawla ने 5 गाड़ियों की चाबी अपने ग्राहकों को मुहैया कराई। अंत में टीएनटी मोटर्स के एमडी गुरनाम चावला ने सभी ग्राहकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
