आगरालीक्स…अच्छी खबर, सहालग से पहले सोना—चांदी खरीदने का अच्छा मौका. आज सोना 2696 रुपये तो चांदी 4665 रुपये हुई सस्ती. जानिए आज कितना रहा सोना—चांदी का भाव
शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है और लोग मार्केट में खरीदारी को उमड़ रहे हैं. ऐसे में लोगों के लिए अच्छी खबर ये है कि सहालग से पहले सोना—चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी है. सोने—चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही.
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2696 रुपये कम हुआ है. अब 10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत 1.32 लाख रुपये हो गई है. वहीं चांदी भी आज 4665 रुपये सस्ती हुई है. अब एक किलो चांदी की कीमत 1.65 लाख रुपये आ गई है.
इस साल सोने—चांदी की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये थी जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. वहीं 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये था जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था.