Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Groom sister in law & 4 other killed in road accident in Agra
बिगलीक्स

Groom sister in law & 4 other killed in road accident in Agra

199

आगरालीक्स… आगरा में दूल्हे के परिजनों को लेकर जा रही कार पेड में जा घुसी, भीषण हादसे में दूल्हे की भाभी, चाचा सहित 5 की मौत हो गई।
शनिवार को आगरा के नगला अजीता (जगदीशपुरा) से संजय पुत्र स्वर्गीय प्रकाशवीर सिंह शेखावत की बारात इटावा के पछाय गांव गई थी। रविवार सुबह बारात ​विदा हुई, एक कार में दूल्हा संजय और दुल्हन प्रियंका के साथ दो लोग और थे। दूसरी कार में बारात बारातियों की एक कार रविवार को फरेरा भाऊपुरा (बाह) के पास पेड़ में जा घुसी। हादसे में दूल्हे के चाचा, भाभी और भतीजे की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर दो पलटें खा गई। हादसे में चार बाराती जख्मी हुए हैं। मौके पर जुटी भीड़ के साथ भी हादसा हुआ। ट्रोला ने दो तमाशबीन की जान ले ली।
कार में संजय का बड़ा भाई राजेश, चाचा पवन, चचेरी भाभी संध्या, भतीजा भानुप्रताप उर्फ यश, अमित, अजय और आकाश सवार थे। फरेरा भाऊपुरा (बाह) के के पास कार एक पेड़ से टकराई। अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टकराने के बाद कार ने सड़क पर दो पलटे खाए। इससे चीख पुकार मच गई। पीछे एक गाड़ी में दूल्हा, दुल्हन और रिश्तेदार आ रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। आठ वर्षीय भानुप्रताप उर्फ यश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में संध्या और पवन की भी मौत हो गई।
ट्रोला ने खडे लोगों को रोंद दिया
कार के टकराने से हादसे में दूल्हे संजय शेखावत के चाचा पवन (50), ताऊ के बेटे की पत्नी संध्या (30) पत्नी विजय व भतीजे यश (08) पुत्र बच्चू सिंह की मौत हुई। यश इकलौता बेटा था। वहीं, हादसे के बाद मौके पर भीड लग गई, घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया। रोड पर भीड लगी थी, इसी बीच ट्रोला ने सडक पर खडे लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें
अतिराज और अभय की मौत हो गई। हादसे में घायल पारना निवासी रौनी का इलाज चल रहा है।
​बिलखने लगे मासूम
हादसे में दूल्हा की भाभी संध्या की मौत हो गई, उनके दो छोटे बच्चे शिवम और छोटू हैं। मदर्स डे पर मां की मौत से मासूम बेसुध हैं। इकलौते बेटे यश की मौत की खबर सुनते ही मां की हालत बिगड़ गई। पिता बच्चू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन प्रिंसी छोटी है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!