आगरालीक्स… आगरा में ब्राहृमण समाज ने मूवी आर्टिकल 15 का विरोध शुरू कर दिया है, यह मूवी आगरा में 28 जून को रिलीज हो रही है, यह मूवी रेप विक्टिम पर है, इसमें काल्पनिक पात्र के रूप में ब्राहृमण समाज को गलत तरीके से लोगों के बीच में पेश किया गया है। इस मूवी के ट्रेलर में ही दिखाया जा रहा है कि ब्राहृमण समाज के युवक द्वारा दलित युवती के साथ रेप किया जाता है और पूरा समाज आरोपी के पक्ष में आ जाता है। जबकि रेप सहित अन्य वारदात को किसी जाति धर्म से अलग हटकर अपराध की नजर से देखना चाहिए। कोई भी व्यक्ति जो रेप करता है वह अपराधी है वह किस समाज का है और उसने यह इसलिए किया क्योंकि वह किसी विशेष समाज का है, यह दर्शाना उचित नहीं है। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद ब्राहृमण समाज में आक्रोश है।युवा नेता डॉ मदन मोहन शर्मा का कहना है कि आर्टिकल 15 मूवी का विरोध किया जाएगा,इसे आगरा के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।