आगरलीक्स …आगरा में रोड पर वाहन खडे करने पर टैक्स लगेगा, छत पर होर्डिंग लगाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शुक्रवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में रूफटॉप होर्डिग पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। शहर में 90 फीसद रूफटॉप होर्डिग ऐसे हैं जिससे नगर निगम को कोई टैक्स नहीं मिलता है। न ही इसकी अनुमति ली गई है। तेज हवा या फिर आंधी चलने पर होर्डिग गिर जाते हैं। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। रूफटॉप होर्डिग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। छत पर होर्डिंग लगाने की एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा और जिस मकान पर छत पर होर्डिंग लगा होगा, उस मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एमजी रोड, यमुना किनारा रोड सहित अन्य रोडों पर लगे होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए हैं। होर्डिग न हटाने पर व्यावसायिक टैक्स की वसूली की जाएगी।
रोड पर वाहन खडे करने पर यातायात अवरोधक शुल्क
निगम प्रशासन अब यातायात अवरोधक शुल्क की वसूली करेगा। कार्यकारिणी से मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने एमजी रोड के सभी शोरूम संचालकों की सूची तैयार कर ली है। पहले इन्हें चेतावनी दी जा रही है कि यह सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें। दूसरे चरण में नोटिस जारी की जाएगी और प्रति फीट के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
इस तरह वसूला जाएगा टैक्स
संचालक या फिर दुकानदार जितनी सड़क या फुटपाथ को पार्किंग के रूप में प्रयोग करेंगे, उतनी जमीन का टैक्स लिया जाएगा। जब तक जमीन का प्रयोग किया जाएगा तभी तक टैक्स प्रभावी रहेगा। मेयर नवीन जैन का कहना है कि यातायात अवरोधक शुल्क एमजी रोड से शुरू किया जाएगा।
फाइल फोटो