आगरालीक्स …समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी पीयूष जैन के घर छापे के दौरान जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम को रुपये गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी, बड़ी मात्रा में कैश मिला है। टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में रह रहे इत्र कारोबारी पीयूष जैन की फैक्ट्री, आफिस, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप पर जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय की टीमों ने एक साथ छापा। टीम ने कानपुर के साथ कन्नौज, गुजरात और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा । टीम को कैश मिला है, कैश को गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। करीब 150 करोड़ की टैक्स चोरी की आशंका है।

एक महीने पहले समाजवादी नाम से इत्र किया लांच
पीयूष जैन ने एक महीने समाजवादी नाम से इत्र लांच किया था। पीयूष जैन कन्नौज में इत्र तैयार कराते हैं इसे देश के साथ ही विदेश में बेचा जाता है।