आगरालीक्स…आगरा में गुर्जर आंदोलन के चलते पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गईं, 13 ट्रेनों को रूट बदलकर निकाला गया।
मंगलवार को गुर्जर आंदोलन के चलते आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली जबलपुर कटरा स्पेशल ट्रेन निरस्त रही, इसके साथ ही मथुरा से होकर गुजरने वाली निजामुददीन कोटा जन शताब्दी, कोटा एक्सप्रेस और जबलपुर कटरा स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई।
जबकि बयाना हिंडोन रेल मार्ग बाधित होने के कारण पश्चिम एक्सप्रेस, इंदौर इंटरसिटी, मेवाड एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल सहित अन्य ट्रेनों को मथुरा से डायवर्ट कर गुजारा गया। अवध एक्सप्रेस और अजमाबाद स्पेशल एक्सप्रेस को आगरा फोर्ट से गुजारा गया।