आगरालीक्स …आगरा के मंदिरों में भगवान शिव के रुद्र अवतार हनुमान जी की जयंती मनाई जा रही है, लगडे की चौकी हनुमान मंदिर को झांकियों और गुब्बारे से सजाया गया है, यहां शाम को श्रदृधालुओं की भीड उमडेगी।
चैत्र माह की पूर्णिमा को राम भक्त और अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती शनिवार को है, मंगलवार और शनिवार हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि कलियुग में बजरंगबली ही अपने भक्तों की परेशानियां दूर करने के लिए धरती पर विराजमान है।
जगह जगह भव्य आयोजन
संकटमोचन, केसरी नंदन हनुमान जयंती पर सुबह से ही शहर के मंदिरों में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों को सजाया गया है, हनुमान जी के चोला चढाने के बाद शाम को सुंदरकांड का पाठ और पूजा अर्चना की जाएगी। लगडे की चौकी हनुमान मंदिर, सेंट जोंस कॉलेज हनुमान मंदिर, डीवीवीएनएल कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर सहित शहर के बडे और छोटे हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।
सुबह से ही भंडारा
हनुमान जयंती पर शहर में जगह जगह सुबह से भंडारा हो रहा है, मंदिरों के साथ ही कॉलोनियों और मंदिर परिसर में श्रद्रधालु हनुमान जयंती पर भंडारा कर रहे हैं।