आगरालीक्स.. हाथरस प्रकरण में एसपी सहित पांच को निलंबित करते हुए विनीत जायसवाल को हाथरस का एसपी बनाया है, उन्हें तुरंत चार्ज लेने के लिए कहा गया है। विनीत जायसवाल शामली के कप्तान हैं।
हाथरस प्रकरण में तीन सदस्यीय एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद बडी कार्रवाई की गई, हाथरस के एसपी विक्रांत वीर को लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही तत्कालीन क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी राम शब्द, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह, हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही शामली के एसपी विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है।

2014 बैच के आईपीएस हैं एसपी विनीत जायसवाल
हाथरस के नए एसपी विनीत जायसवाल 2014 बैच के आईपीएस हैं और मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं।
पालीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की सिफारिश
एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में सस्पेंड किए गए एसपी सहित पांच पुलिस कर्मियों के साथ ही वादी, प्रतिवादी और पुलिस कर्मियों का पालीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की सिफारिश की है।