नईदिल्ली, अलीगढ़, मैनपुरी लीक्स… वीडियो न्यूज, भोलेबाबा के मैनपुरी आश्रम में पहुंची एसटीएफ, दो गाड़ी जब्त, हाथरस सत्संग भगदड़ में मरने वालों के अलीगढ़ और हाथरस में घर जाने के लिए सुबह दिल्ली से निकले नेता विपक्ष राहुल गांधी। ( Hathras Stampede Update Live : Leader of opposition Rahul Gandhi leaves from Delhi to meet stampede affected, STF seize two car from Mainpuri Aashram)
हाथरस के फुलरई गांव में सत्संग के लिए भोले बाबा मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम से गए थे, भगदड़ में 121 की मौत के बाद से भोले बाबा कहां हैं यह पता नहीं है। इस मामले की जांच के लिए एसटीएफ गठित की गई है। एसटीएफ गुरुवार रात को बिछवां आश्रम पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसटीएफ ने बिछवां आश्रम से दो गाड़ियों को जब्त किया है। ये वही गाड़ी बताई जा रही हैं जिनसे सत्संग समाप्त होने के बाद भोलेबाबा काफिले के साथ निकले थे।
नेता विपक्ष राहुल गांधी दिल्ली से रवाना
सत्संग भगदड़ में मरने वालों के घर जाने के लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी सुबह दिल्ली से रवाना हो गए। वे पहले अलीगढ़ पहुंचेंगे, यहां मरने वालों के परिजनों से मिलेंगे, इसके बाद वे हाथरस सहित अन्य जिलों में भी जा सकते हैं।