Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Headlines Today: Read big news of country, state including Agra in one click
आगराटॉप न्यूज़देश दुनिया

Headlines Today: Read big news of country, state including Agra in one click

255

आगरालीक्स…आगरा सहित देश, प्रदेश की बड़ी खबरें एक क्लिक में पढ़ें. जानिए आज क्या-क्या बड़ी खबरें आईं

  • आम लोगों की समस्याओं के निराकरण में ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए UP सरकार ने 73 अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। इनमें शासन स्तर के 10 विभागाध्यक्ष, पांच मंडलायुक्त, 10 डीएम, पांच-पांच विकास प्राधिकरण के वीसी व नगर आयुक्त तथा 10 तहसीलें शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस के तीन एडीजी, पांच आईजी और डीआईजी,10 कप्तानों (कमिश्नरेट, एसएसपी व एसपी) तथा 10 थानों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
  • दिल्ली से उदयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का एक विमान इंजन में कंपन की वजह से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। विमान उदयपुर जा रहा था। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
  • विदेश मंत्रालय ने आज अपनी साप्ताहिक ब्रीफिंग में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड के संदिग्धों की हिरासत में लिए जाने से लेकर रूस के साथ भारत के सेनाभ्यास और पाकिस्तान में बाढ़ को लेकर भारत के रुख पर तमाम जानकारियां दीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि केन्या और अजरबैजान में मूसेवाला हत्याकांड के एक-एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हम आगे के कदमों के लिए दोनों देशों में अपने अधिकारियों के संपर्क में हैं।
  • एक इंटरव्यू के दौरान जब जावेद अख्तर से कैंसिल कल्चर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे एक ‘गुजरता दौर’ बताया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कल्चर काम करता है। अगर फिल्म अच्छी है और दर्शकों द्वारा इसकी सराहना की जाती है, तो यह जरूर सफल होगी। अगर यह अच्छी नहीं है और दर्शकों इसे पसंद नहीं करते, तो यह काम नहीं करेगी। मुझे नहीं लगता कि कैंसिल कल्चर और बायकॉट की इस तरह की अपील कोई काम करती है।’
  • ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहालय करने के प्रस्ताव को नगर निगम सदन के अधिवेशन में एजेंडे में लाने पर हुई किरकिरी के बाद प्रदेश सरकार गंभीर हुई है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम सदन के अधिवेशन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। प्रस्ताव लगाने वाले पार्षद और सदन में हंगामा, धरना देने वाले पार्षदों के बारे में गोपनीय रिपोर्ट तलब की गई है।
  • केरल हाईकोर्ट ने देश में बढ़ते तलाक के मामलों पर चिंता जताई है। तलाक की एक याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि नई पीढ़ी शादी को बुराई मानती है, आजादी के लिए वो इससे दूर भागती है। यही वजह है कि आज लिव इन रिलेशनशिप के मामले बढ़ रहे हैं। हमें यूज एंड थ्रो के कल्चर ने बर्बाद कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह समाज के लिए चिंता का विषय है।
  • झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच गुरुवार को सोरेन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया गया। वहीं दूसरी तरफ रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में रुके झारखंड के विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP पर हमला बोला। उनका कहना है कि BJP उनके घर में चोरी की कोशिश कर रही है।जस्टिस ए मुहम्मद मुस्ताक और सोफी थॉमस की बेंच ने 24 अगस्त को तलाक की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की थी। मामला गुरुवार को सामने आया।
  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक नया रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले को लीज पर लिया है। ई-टाइम्स के मुताबिक विराट एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं, इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू जाएगा।
  • जबलपुर में एक मां अपने 5 साल के बीमार बेटे को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर बैठी रही, लेकिन ओपीडी के समय में भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। मां बार-बार बेटे से उठने का बोलती… बेटा उठ जा… उठ न बेटा… लेकिन इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। मां उसे सीने से लगाए रोती रही। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल के बाहर महिला रोती-बिलखती दिख रही है।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!