आगरालीक्स…आज के दिन की सबसे बड़ी न्यूज कौन-कौन सी हैं. जानिए देश, प्रदेश और विदेश सहित आगरा की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर
चंबल नदी में आई बाढ़ ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गांवों गांवों में नदी का पानी भर गया है। घर से लेकर खेतों में पानी भरने पर लोगों ने छतों पर ठिकाना बना लिया है। 20 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। चंबल में लगातार पानी छोड़ जा रहा है। इससे बाह और पिनाहट में चंबल में बाढ़ आ गई है, 20 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। लोग गांव से बाहर निकल आए हैं वहीं तमाम लोगों ने गांव नहीं छोड़ा है। चंबल का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों ने छतों पर सामान रख दिया है। छत पर ही रह रहे हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर छापेमारी को लेकर एफबीआई ने बयान जारी किया है। एफबीआई का कहना है कि कुछ समय पहले हुई छापेमारी में ट्रंप के यहां से बरामद 15 में से 14 बक्से में वर्गीकृत रिकॉर्ड थे, इनमें से 25 दस्तावेजों को टॉप सीक्रेट के रूप में चिह्नित किया गया है। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से ये रिपोर्ट आई है।
चीन से लगी पर्वतीय सीमाओं में टैंक युद्ध की तैयारी के उद्देश्य से भारतीय सेना ने अपने भविष्य के हल्के टैंक के लिए विनिर्देश जारी किए हैं जिसे ‘जोरावर’ नाम दिया गया है। टैंक का नाम महान पूर्व डोगरा सेना के जनरल के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने तिब्बत में कई सफल जीत का नेतृत्व किया था, जिसे अब चीनी सेना द्वारा नियंत्रित किया जाता है। रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र, सीमांत इलाके और द्वीप क्षेत्रों के अलावा मैदानी, अर्ध-रेगिस्तान और रेगिस्तान में किसी भी संकट के मद्देनजर मध्यम युद्धक टैंकों की जरूरतों के देखते हुए अब इसे सेना में शामिल करना महत्वपूर्ण हो गया है।
भाजपा नेता और टिकटाक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। होटल के कमरे से मिली लाश महज हार्ट अटैक नहीं था। पार्टी के दौरान सोनाली को सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। इसके बाद उसे शौचालय की तरफ ले जाया गया और करीब दो घंटे तक वहां बंद रखा गया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह रहस्य उजागर हुआ है।
त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कंपार्टमेंट श्रेणी पाने वाले छात्र- छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की जानी है। यूपी एमएसपी के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। परीक्षा दो पारियों में होगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 75% है।
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप में 28 अगस्त को आमने-सामने होने वाली हैं। इस महामुकाबले के दो दिन पहले BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि विराट कोहली को सिर्फ भारतीय टीम के लिए रन बनाने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने लिए भी रन बनाने होंगे। मालूम हो कि विराट करीब तीन साल से आउट ऑफ फॉर्म हैं। नवंबर 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में वे एक भी शतक नहीं जमा पाए हैं।
वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी को लिखे इस्तीफे में आजाद ने राहुल को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि आजाद का DNA मोदी-फाइड हो चुका है। वहीं, अशोक गहलोत ने गुलाम नबी को संजय गांधी का चापलूस कहा है।
चार साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। 27 अगस्त से क्रिकेट के इस महासंग्राम का आगाज होगा। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। फाइनल 11 सितंबर को होगा।