आगरालीक्स.. आगरा में एक डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने लेस्बियन मैरिज युवती की युवती से शादी कर ली, एक साथ रहने लगी, परिजनों को पता चला तो होश उड गए। वीडियो के लिए क्लिक करें
आगरा के एक डिग्री कॉलेज में स्नातक कर रही छात्राओं की आपस में दोस्ती हो गई, एक छात्रा पेंट शर्ट पहनकर रहती थी और दूसरी छात्रा सिलवार शूट में कॉलेज आती थी। पेंट शर्ट में पहनकर रहने वाली छात्रा ने लडकों की तरह हेयर स्टाइल करा रखी थी, वह खुद को लडका बताती है। इन दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्यार हो गया और दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खा लीं। पेंट शर्ट में रहने वाली छात्रा साथी छात्रा के घर पहुंची, उसके परिजनों से कहा कि वह उनकी बेटी से शादी करना चाहती थी। परिजनों ने लडकी को लडका समझ उसके परिवार के बारे में पूछताछ की, वह दूसरी जाति की थी, इस पर परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही युवती की शादी तय कर दी, इस पर लडकों की तरह रहने वाली छात्रा ने हंगामा कर दिया और शादी टूट गई।
अंबेडकर जयंती पर सामूहिक विवाह में लिए फेरे
लडकों की तरह रहने वाली युवती ने साथी छात्रा के परिजनों को भी शादी के के लिए तैयार कर लिया, उनसे कहा कि वे अंबेडकर जयंती पर सामूहिक विवाह सम्मेलन से बौद्ध धर्म की विधि से शादी शादी करेंगी। लडकों की तरह रहने वाली युवती अपने साथ फर्जी माता पिता लेकर पहुंची और उन्होंने शादी कर ली, इसके बाद किराए पर मकान लेकर दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे।
परिजनों का पता चला तो उड गए होश
17 अप्रैल से लडकों की तरह रहने वाली युवती घर से गायब थी, वे पूछताछ करते हुए उसकी साथी छात्रा के घर पहुंचे, वहां परिजनों ने बताया कि वह तो लडका है और उनकी बेटी से शादी कर ली र्है। इस पर होश उड गए। फोन कर दोनों को घर पर बुलाया, इसके बाद महिलाओं ने लडकों की तरह रहने वाली युवती के कपडे उतारकर देखा तो वह लडकी निकली। दोनों को पुलिस थाने ले आई।
साथ रहने की जिद पर अडी
थाने में भी दोनों युवतियां साथ रहने की जिद पर अडी हैं, उनका कहना है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों के बिना नहीं रह सकते हैं।
वीडियो