आगरालीक्स… आगरा और मथुरा से अयोध्या के लिए हेलीकाप्टर सेवा, जानें समय और किराया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर आगरा के बाह से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की थी, आगरा के इनर रिंग रोड के पास हेलीकाप्टर सेवा के लिए हेलीपोर्ट बनाया गया है। अभी यह सेवा शुरू नहीं हो पाई है। कोहरा के कारण उड़ान बंद हैं। ऐसे में अयोध्या के लिए आगरा सहित पांच जिलों से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है।
आगरा और मथुरा से अयोध्या हेलीकाप्टर सेवा, आगरा से अयोध्या की दूरी 456 किलोमीटर है
135 मिनट का समय आगरा से हेलीकाप्टर से अयोध्या पहुंचने में लगेगा
आगरा से अयोध्या का किराया 35399 रुपये प्रति व्यक्ति, हेलीकाप्टर में एक बार में पांच लोग यात्रा कर सकेंगे