
आईएएस के साले संजय सिंह के घर पुष्पांजलि विहार, सिकंदरा में जुआ पकडे जाने के 24 घंटे बाद पुलिस ने एक और बडी कार्रवाई की है। पुलिस ने बल्केश्वर स्थित सीता राम कॉलोनी में जुआ चल रहा था। शुक्रवार रात को पुलिस ने छापा मारा, एक कमरे में कारोबारी दाव पर दाव लगा रहे थे। पुलिस ने 10 कारोबारियों को हिरासत में लिया है।
रिंकू बंसल भी पकडा गया
21 जून को विजय नगर कॉलोनी में सर्राफा कारोबारी रिंकू बंसल से छह किलो सोने की लूट हुई थी, पुलिस ने रिंकू बंसल को भी जुआ खेलते हुए पकडा है। उसके साथ ही सर्राफा कारोबारी राजीव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मुकेश कुमार, दिलीप, ब्रजेश, ललित कुमार सहित 9 जुआरी पकडे गए हैं।
Leave a comment