
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक मध्य प्रदेश निवासी हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार रात अनूप टॉकीज में सलमान खान की फिल्म देखने के लिए पहुंचा था। टिकट को लेकर उसका मैनेजर से विवाद हुआ। इसके बाद उसे पीटा गया और उसे वहां से भगा दिया गया। एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद धर्मेंद्र का शव परिजनों को सौंपा गया।�
शव यात्रा के दौरान परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने टॉकीज में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
Leave a comment