आगरालीक्स …आगरा में हाईवे पर हाईटेंशन का तार टूट कर गिरने से हडकंप मच गया, तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा, हाईटेंशन तार के गिरने से बडा हादसा टल गया। इससे लोग दहशत में रहे।
आगरा में बुधवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर यमुनापार स्थित एनएच-19 पर हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। 132 की लाइन के तार से हाईवे सहित महावीर नगर और ट्रांस यमुना फेस दो में जमीन पर करंट दौड़ गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तीन घंटा चालक जाम में फंसे रहे। आस पास के क्षेत्र की कॉलोनी में विद्युत उपकरण फुंक गए। ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि हाईवे पर ब्रिज बनने से तारों की उचाई कम हो गई। है। वहां से गुजरने वाले वाहनों से कंपन उत्पन्न हुआ इस कारण तार कमजोर होकर टूट गया।
घंटों लगा रहा जाम, डीएम भी फंसे
हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने पर लगे जाम में डीएम एनजी रवि कुमार, एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी फंसे रहे। ट्रांसमिशन की टीम द्वारा तार रोड से हटाने के बाद ही अधिकारियों के वाहन निकल सके।