आगरालीक्स… आगरा आयकर विभाग की बडी कार्रवाई, आयकर सर्च में सामने आई बेनामी संपत्ति को सीज कर दिया है। पिछले दिनों झांसी में आयकर विभाग की जांच शाखा ने एक कार्रवाई की थी। छापे में एक इकाई की कई बेनामी संपत्ति भी मिली थीं। उन्हें बेनामी संपत्ति के रूप में विभाग ने सीज कर दिया है।
विभागीय सूत्रों की माने तो इस कार्रवाई के बाद अन्य बेनामी संपत्तियां सीज करने में तेजी आएगी। अधिकारी ऐसे अन्य मामलों को बेनामी प्रापर्टी यूनिट (बीपीयू) को भेज चुका है। वहां से निर्देश मिलने के बाद उन्हें भी सीज किया जाएगा।
आगरा में भी होगी कार्रवाई
आयकर विभाग लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है। यहां भी कई समूह के पास से करोड़ों रुपये ऐसी संपत्तियां मिली थीं, जिनका रिकॉर्ड जांच के दौरान प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग को उनके बेनामी होने आशंका थी, लिहाजा उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया गया, अब उसके परिणाम आना शुरू हो गए हैं। इसलिए आयकर विभाग की जांच शाखा ने उन सभी मामलों में बेनामी संपत्ति कानून प्रक्रिया में जांच कराई। अब सिर्फ सीजर की कार्रवाई होनी है। आगरा में विभाग के रडार पर ऐसी करीब 18 से ज्यादा संपत्ति हैं।