आगरालीक्स…(Agra News 10th November)आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है, वहीं शेयर बाजार में आज गिरावट रही।

छठ पूजा के दिन सोने में तेजी का रुख रहा। वायदा बाजार में दोपहर 48,248 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। सोना कल से ही 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बना हुआ है। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख है। दोपहर तक चांदी 64,800 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही है।
ज्वैलरी के आज के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4831 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4715 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4300 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3913 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 316 रुपये प्रति ग्राम
विशेष-
ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीसएसटी अतिरिक्त रहेगा।