अलीगढ़लीक्स …आगरा के जूता कारोबारी की प्रोफेसर पत्नी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, कार पर चस्पा किए लिफाफे में कारतूस के तीन खोके और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से रंगदारी मांगने वाले को किया अरेस्ट।
आगरा के जूता कारोबारी नवेद मख्तार अपनी पत्नी शगुफ्ता के साथ अलीगढ़ क्वार्सी के अनूपशहर रोड स्थित सागर हाउसिंग कांप्लेक्स के मकान नंबर 44 में रहता है। उनके साथ बेटा हमजा भी रहता है। उनकी पत्नी प्रो. शगुफ्ता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जेएन मेडिकल कालेज के बायोकेमिस्ट्री विभाग की एचओडी हैं।
फोन पर दी धमकी, कार पर चस्पा किया लिफाफा
सोमवार शाम 6:12 बजे प्रो. शगुफ्ता के मोबाइल फोन पर एक काल आया। फोन करने वाले ने कहा कि नोएडा से राजू बोल रहा हूं। आपके घर के बाहर कुछ सामान रखा है। उनके पति नवेद ने कमरे के बाहर देखा तो मकान में गेट के अंदर खड़ी कार के बोनट पर टेप से चिपका एक लिफाफा दिखाई दिया। लिफाफे में तीन कारतूस के खोके थे। इनमें हिंदी में नवेद, शगुफ्ता व हमजा का नाम लिखा था। एक लेटर भी रख था, इस लेटर में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

सीसीटीवी में दिखाई दिए शातिर, अरेस्ट
प्रो. शगुफ्ता को जान से मारने की धमकी मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में टीम ने जांच शुरू की, सीसीटीवी खंगाले गए, पुलिस को बाइक पर जाते हुए युवक दिखाई दिया, देर रात कोतवाली नगर क्षेत्र के चंदन शहीद निवासी आरोपित 30 वर्षीय दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दानिश रिश्ते में शगुफ्ता का भतीजा है। इससे पूछताछ की जा रही है।