आगरालीक्स ..(Agra News 26th November). आगरा के एसएन मेडिकल कालेज से एचआईवी पॉजिटिव का डाटा चोरी , माइक्रोबायोलॉजी विभाग के ताले तोड़कर सीसीटीवी, डीवीआर ले गए चोर। तीन महीने पहले बदले विभागाध्यक्ष, कर्मचारियों पर शक।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. एसएन की सात मंजिला की की दूसरी मंजिल पर माइक्रोबायोलाजी विभाग हे. बुधवार को छुट्टी थी गुरुवार को कॉलेज खुला तो माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग के ताले टूटे हुए थे। इसके अंदर बने विभागाध्यक्ष अंकुल गोयल के कार्यालय का भी ताला टूटा हुआ था और पैथोलॉजी का भी. इसके अलावा अन्य कमरों के भी ताले टूटे हुए थे.

कम्प्यूटर हार्डडिस्क, एलईडी, डीवीआर चोरी
माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग से चोर विभाग के अंदर से दो कम्प्यूटर की हार्डडिस्क चोरी कर ले गए. इनमें एक हार्ड डिस्क में एचआईवी मरीजों से संबंधित रिकॉर्ड था. इसके अलावा विभाग में लगाने के लिए सीसीटीवी भी मंगाए गए थे जिसकी डीवीआर अलमारी में रखी हुई थी. चोर डीवीआर और 32 इंच की एलईडी भी चोरी कर ले गए हैं. इस संबंध में थाना एमएम गेट में तहरीर दी गई है.
तीन महीने में तीसरी बार चोरी
बड़ी बात ये है कि इसी विभाग में बीते तीन महीने के अंदर तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है लेकिन चोरी का कोई खुलासा नहीं हो सका है. आज से पहले 5 सितंबर और 12 नवंबर को भी इसी विभाग के ताले चटके मिले थे.
कर्मचारियों पर शक
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष तीन महीने पहले बदले हैं अब डॉ. अंकुर गोयल विभागाध्यक्ष हैं, पहले भी वे विभागाध्यक्ष रहे हैं। यहां कभी इस तरह की घटना नहीं हुई है लेकिन पिछले तीन महीने में तीन बार ताले टूट चुके हैं।
इससे पहले पांच सितंबर को माइक्रोबायोलॉजी विभाग के ताले टूटे मिलने पर थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 12 नवंबर और अब तीसरे बार ताले टूटे मिले हैं। सात मंजिला बिल्डिंग का ताला बंद मिला, आशंका है कि कर्मचारियों ने की चोरी की है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि जांच कराई जा रही है।