आगरालीक्स ..(Agra news 6th June).आगरा में मेयर नवीन जैन के खिलाफ होर्डिंग, सवाल उठाया है कि उनके क्षेत्र में पानी, सीवर, सडक, सफाई की समस्या कब दूर होगी। होर्डिंग के लिए क्लिक करें.
आगरा में कराए जा रहे विकास कार्य का मेयर नवीन जैन प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनके होर्डिंग लग रहें हैं और सोशल मीडिया पर भी प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में रातों रात कामायनी हॉस्पिटल के सामने बाबरपुर भावना एस्टेट रोड और बोदला सिकंदरा रोड पर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल पर 10 से ज्यादा होर्डिंग मेयर के खिलाफ लगाए गए हैं। इसमें लोगों ने अपने क्षेत्र में सीवर, सडक, पानी और सफाई की समस्या के साथ ही विकास कार्य करने में भेदभाव के आरोप लगाए हैं।
समस्याओं के फोटो के साथ लगाए होर्डिंग
शहर में लगाए गए होर्डिंग में स्थानीय समस्याओं के फोटो भी लगाए गए हैं। इसमें बिजली, पानी, सीवर की समस्या को होर्डिंग के माध्यम से बयां किया गया है। होर्डिंग पर पार्षद और आम लोगों के फोटो भी हैं। होर्डिंग पर पार्षद प्रताप सिंह गुर्जर, शीतल अग्रवाल, निशीत गुप्ता, मिथुन गर्ग, संतोष कटारा,विनीत, संजय तोमर के नाम लिखे हुए हैं। होर्डिंग के माध्यम से यह भी जानना चाहा है कि उनके क्षेत्र में कार्य क्यों नहीं हो रहे हैं।
कमला नगर में ही विकास कार्य कराने के आरोप
मेयर नवीन जैन कमला नगर में रहते हैं, बसपा पार्षद आरोप लगा चुके हैं कि मेयर द्वारा कमला नगर में ही विकास कार्य क्यों कराया जा रहा है, अन्य क्षेत्रों में विकास कार्य क्यों नहीं हो रहा है।
